फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने परीक्षा को लेकर किया बड़ा फैसला

Tue, 08 Oct 2013 03:31 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार शिक्षा माफिया पर नकेल कसने की पूरी तैयारी है। उन्हीं स्कूलों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जिनकी छवि साफ सुथरी होगी।
विज्ञापन


यही नहीं, डिबार होने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। बहुत जरूरी होने पर जिला स्तरीय समिति इस पर निर्णय करेगी।

टीन शेड या फिर छप्पर वाले स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। तंबू, कनात या फिर खुले में बोर्ड की परीक्षा कराने पर प्रतिबंध होगा।

पढ़ें-JEE की तर्ज पर यूपी में होगा 'नकलमुक्त' SEE

राज्य सरकार 2014 की बोर्ड परीक्षा नीति शीघ्र ही जारी करने जा रही है। इस बार परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए ऐसे नियम बनाए गए हैं कि परीक्षा में नकल की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी।

यूपी बोर्ड देश के सबसे बड़े बोर्ड में माना जाता है। इसकी परीक्षा में हर साल लाखों परीक्षार्थी बैठते हैं। राज्य सरकार बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए हर साल नीति जारी करती है।
विज्ञापन


इसी आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होता है। इसके बाद भी शिक्षा माफिया अपने हिसाब से केंद्रों का निर्धारण कराने में सफल हो जाते हैं।

इसके चलते बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल होती है। इस बार ऐसी नीति बनाई गई है ताकि केंद्र निर्धारण में गड़बड़ स्कूल छंट जाएं।

विगत वर्ष परीक्षा के दौरान जिन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई होगी उन्हें इस बार केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सामूहिक नकल की शिकायत मिलने वाले या फिर उनके खिलाफ रिपोर्ट होने वाले स्कूलों को भी केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रबंधक के बीच विवाद वाले स्कूल भी केंद्र नहीं बन सकेंगे। गैर पंजीकृत छात्रों के फार्म अग्रसारित करने वाले स्कूलों को भी केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें