फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले खोला जाएगा स्ट्रांग रूम, पेपर के आने के बाद होगी ये प्रक्रिया

Sun, 26 Jan 2025 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं को लेकर शासन के स्तर पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इससे पहले फरवरी के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए पेपर जिलों में भेजे जाएंगे। पेपर की सुरक्षा व बेहतर रखरखाव के लिए शासन ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। साथ ही कहा है कि परीक्षा से पहले पेपर बाहर आने पर संबंधित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व बाहरी केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि स्ट्रांग रूम जहां डबल लॉक अलमारी में पेपर रखे हैं को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले खोला और पेपर समाप्त होने के एक घंटे के बाद सील किया जाएगा। पेपर की सुरक्षा के लिए वॉयस रिकॉर्डर, नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरा युक्त एक कमरे को स्ट्रांग रूम बनाया जाए। यहां पर पेपर रखने के अलावा कोई गतिविधि नहीं होगी। स्ट्रांग रूम की चाभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी।

कमरे को खोलने व बंद करने की जानकारी भी लॉग बुक-रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। इसी तरह स्ट्रांग रूम की डबल लॉक अलमारी को खोलने व सील करने की प्रक्रिया केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट (तीनों) की उपस्थिति में ही की जाएगी। इसका भी रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा। उन्होंने कहा है इस रजिस्टर की फोटो डीआईओएस के वाट्सअप पर भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पेपर पहुंचने से तीन दिन पहले स्ट्रांग रूम बना लिया जाए और 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा सक्रिय रखा जाए।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक व सचिव, सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को निर्देश दिया है कि स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पेपर लीक जैसी किसी भी घटना पर रोक लगाने के लिए पेपर पहुंचने के दिन से ही 24 घंटे निगरानी डीएम द्वारा कराई जाएगी। इसके लिए वह टीम गठित कर उसकी निगरानी कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें