फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा-2021 के पाठ्यक्रम में फिर होगी कटौती

Wed, 02 Dec 2020 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 का पाठ्यक्रम एक बार फिर 10 से 15 प्रतिशत तक कम किया जाएगा। इसको लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। बोर्ड परीक्षा में 45 लाख से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में करीब सात महीने पठन-पाठन बंद रहा। 19 अक्तूबर से शिक्षण कार्य शुरू होने के बाद भी कक्षाएं पूर्व की भांति नहीं चल रही हैं। हालांकि विभाग ने जुलाई में परीक्षा का पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम किया था, लेकिन ऑनलाइन क्लास तक हर बच्चे की पहुंच नहीं होने से एक बार फिर पाठ्यक्रम कम किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा की तारीख व पाठ्यक्रम पर विभाग की नजर सीबीएसई के निर्णय पर है। इसके बाद ही यूपी की परिस्थितियों के अनुरूप अंतिम निर्णय किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि पाठ्यक्रम कम करने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


मार्च से अप्रैल के बीच परीक्षा
डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा-2021 मार्च से अप्रैल के बीच कराई जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम इसी महीने घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें