फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से वितरित होंगे यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के अंकपत्र व प्रमाणपत्र

Tue, 03 Jun 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आज से वितरित होंगे यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के अंकपत्र व प्रमाणपत्र
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के अंकपत्र व प्रमाण पत्र के लिफाफे राजधानी पहुंच चुके हैं। इन बंडलों का वितरण स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू होगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 के लिए शैक्षिक सत्र 2024-25 के परीक्षार्थियों के कक्षा नौ के अग्रिम पंजीकरण कार्ड व नामावली और हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 के प्रमाण-पत्र व अंकपत्र के लिफाफे आ गए हैं।
इस संबंध में सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने यहां किसी शिक्षणेतर कर्मचारी को नामित करते हुए अंकपत्र व प्रमाण पत्र के लिफाफे प्राप्त कर लें। लिफाफों का वितरण 3 से 4 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें