पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और हमले, बाजारों में लूटपाट और आगजनी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को अपने-अपने घरों के बाहर धरना देंगे।
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और हमले, बाजारों में लूटपाट और आगजनी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को अपने-अपने घरों के बाहर धरना देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू होने के कारण घर पर ही धरना देकर टीएमसी की अराजकता के खिलाफ रोष प्रकट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी कर रहे है। बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं की गई है और हजारों कार्यकर्ता घायल हुए है। भाजपा के कार्यकर्ताओं, उनके घरों व प्रतिष्ठानों तथा पार्टी कार्यालयों को तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की यह कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर कलंक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लागू कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर धरने पर बैठकर अपना विरोध दर्ज करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ अपने आवास पर धरने पर बैठेगे। जबकि पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मंडल के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर ममता सरकार के संरक्षण में हो रही हिंसा के खिलाफ अपने-अपने घरों पर धरने पर बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ध्यान रखेंगे कि सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत कोविड पीड़ितों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य इस धरने से प्रभावित न हों।