फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भूमि पूजन समारोह से जिलों में माहौल बनाएगी भाजपा, जनता के बीच उपलब्धि के रूप में रखने की तैयारी

Mon, 19 Feb 2024 07:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के सभी जिलों में होने वाले भूमि पूजन समारोह में भाजपा के विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल होंगे। इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन ने वर्चुअल बैठक की।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दस लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारने के लिए सोमवार को हो रहे भूमि पूजन समारोह से भाजपा लोकसभा चुनाव का माहौल बनाएगी। पार्टी ने इसे प्रदेश के निवेश और रोजगार सृजन के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में जनता के बीच रखने की तैयारी की है। सभी जिलों में भूमि पूजन समारोह में पार्टी के विधायक, सांसद और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार को भूमि पूजन समारोह में सहभागिता के लिए वर्चुअल बैठक की। बैठक में पार्टी के सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में हारे हुए प्रत्याशी भी शामिल हुए। चौधरी ने कहा कि दस लाख करोड़ के निवेश धरातल पर उतरने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। 34 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। जनता के बीच सरकार की इस उपलब्धि को गांव गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने खासतौर पर युवाओं को कार्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया।

महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्रों में सांसद करीब दो हजार लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में विधायक भी न्यूनतम एक हजार लोगों के साथ शिरकत करेंगे। जहां भाजपा के विधायक नहीं हैं वहां 2022 में हारे हुए प्रत्याशी के साथ परिषद सदस्य भी रहेंगे। जहां पार्टी के सांसद नहीं हैं वहां राज्यसभा सदस्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री संजय राय को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें