फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय और लोकसभा चुनाव: पूरे यूपी में 50 से ज्यादा प्रभावी मतदाता सम्मेलन करेगी भाजपा

Sat, 08 Apr 2023 11:24 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में 50 से अधिक मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें प्रबुद्ध और प्रभावी मतदाताओं से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सभी नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेगी। इसकी शुरुआत शनिवार से हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से प्रबुद्ध और प्रभावी मतदाताओं से संवाद किया जाएगा और मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के मंत्री सम्मेलनों के जरिए प्रदेश की बदली तस्वीर को जनता के बीच रखेंगे। पूरे प्रदेश में 50 से अधिक प्रभावी मतदाता सम्मेलनों के आयोजन की तैयारी है।

ये भी पढ़ें - मुस्लिमों पर सभी का फोकस, सपा-बसपा के अलावा BJP भी रुख भांपने में लगा रही एड़ी-चोटी का जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'हाउस टैक्स हाफ-वाटर टैक्स माफ' नारे संग उतरेगी आप, 17 निगमों व 763 निकायों पर लड़ेगी चुनाव


8 अप्रैल को झांसी तथा कानपुर में होने वाले प्रभावी मतदाता सम्मेलनों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। गोरखपुर के सम्मेलन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, फिरोजाबाद में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आगरा में पूर्व राज्यसभा सदस्य राम नारायण साहू प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें