फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम जारी, नामांकन कल दोपहर होगा

Fri, 12 Dec 2025 01:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 14 दिसंबर को अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम योगी और भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आज शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य सूची प्रकाशन और प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण किया गया।
विज्ञापन


13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, 13 दिसंबर को ही शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन वापस लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - कफ सिरप कांड: लखनऊ में सिपाही आलोक सिंह की कोठी सहित ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी, छह शहरों में बोला धावा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही सुबह, सांस लेना हुआ दूभर, बच्चे और बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह


14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा और आवश्यक होने पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



प्रस्तावक के रूप में सीएम योगी हो सकते हैं शामिल
प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें