फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: SIR फॉर्म को मिला धार्मिक रूप, मां के कॉलम पर साधु-संत भर रहे सीता... कौशल्या और सुमित्रा का नाम

Fri, 12 Dec 2025 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में SIR फॉर्म को धार्मिक रूप मिल गया है। यहां साधु-संत मां के कॉलम पर सीता...जानकी, कौशल्या और सुमित्रा का नाम भर रहे हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
अयोध्या में एसआईआर भरते बीएलओ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के गणना प्रपत्र ने भी धार्मिक स्वरूप ले लिया है। एसआईआर फॉर्म सनातन की आस्था के रंग से सराबोर हो गया है। साधु-संतों की ओर से फॉर्म में मां वाले कॉलम में माता सीता, जानकी, कौशल्या और सुमित्रा का नाम दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसकी शुरुआत हिंदू धाम पीठाधीश्वर और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती की ओर से की गई। यह शुरुआत करते हुए उन्होंने साधु-संतों से अपील की कि फिर फॉर्म में मां वाले कॉलम में इन्हीं नाम को दर्ज करें, बस फिर क्या था संत- महंतों में इसकी होड़ मच गई। 

बड़ी संख्या में साधु-संत अब यही नाम दर्ज कर रहे हैं। इस बारे में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मां के कॉलम में दर्ज नाम से जुड़े साक्ष्य उपलब्ध कराने की बाध्यता नहीं है। जरूरत पड़ने पर इस संबंध में मतदाताओं को बाद में नोटिस जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें