फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन पर टिप्पणी: भाजपा नेता अपर्णा ने जताई नाराजगी, बोलीं- राजनीति चमकाने के लिए धर्म का इस्तेमाल न करें

Thu, 07 Sep 2023 04:19 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले अगर किसी और देश में होते तो अब तक उन पर राजद्रोह लग गया होता। राजनेताओं को अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा नेता अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि नेताओं को अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सनातन धर्म अजर है। अमर है। यह धर्म सर्वे भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामया... अर्थात सभी का कल्याण करने वाली सोच का प्रचार करता है। हमारे देश में बाहरी आक्रांता आए उन्होंने भी इस धर्म को स्वीकृति दी क्योंकि सनातन धर्म जीवन जीने की एक पद्घति है।



उन्होंने कहा कि सनातन पर टिप्पणी करने वाले लोग अपने ही पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं। उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। अगर किसी और देश में ऐसा होता तो उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज हो गया होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें