भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी अब तक की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सहित संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। वे अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए निर्णयों को प्रदेश में लागू करने पर बात करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन की मौजूदगी में बैठक होगी।