फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मतदाताओं के विश्वास की जीत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

Mon, 07 Dec 2020 10:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक खंड चुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मतदाताओं के विश्वास को दिया है। उन्होंने कहा, इससे पार्टी को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव के नेतृत्व में दूसरी बड़ी जीत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में लगातार दूसरी बड़ी जीत हुई है। नवंबर में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में भी पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्यसभा चुनाव में प्रदेश की 10 में से 8 सीटों पर भी भाजपा ने जीत हासिल की थी।

पाठक का कद बढ़ा
भाजपा ने विधान परिषद के लखनऊ स्नातक और शिक्षक खंड चुनाव की कमान विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक को सौंपी थी। उनकी मदद के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को लगाया था। पाठक ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वकीलों, शिक्षकों, छात्र नेताओं सहित अन्य वर्गों को एकजुट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में ये रहे विजेता

शिक्षक क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य
क्षेत्र-- एमएलसी-- राजनीतिक दल
आगरा-- डॉ. आकाश अग्रवाल-- निर्दलीय (वित्तविहीन)
गोरखपुर-फैजाबाद-- ध्रुव कुमार त्रिपाठी -- निर्दलीय (शर्मा गुट)
वाराणसी-- लाल बिहारी यादव-- सपा
लखनऊ-- उमेश द्विवेदी-- भाजपा
मेरठ-- श्रीचंद यादव-- भाजपा
बरेली-मुरादाबाद-- डॉ. हरि सिंह ढिल्लो-- भाजपा

स्नातक खंड के नवनिर्वाचित एमएलसी
आगरा-- मानवेन्द्र प्रताप सिंह-- भाजपा
मेरठ-- डॉ. दिनेश गोयल-- भाजपा
लखनऊ-- अवनीश कुमार सिंह-- भाजपा
इलाहाबाद-झांसी-- डॉ. मानसिंह यादव-- सपा
वाराणसी-- आशुतोष सिन्हा-- सपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें