फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से बोले भाजपा अध्यक्ष, सीबीआई करे जांच व शिवपाल हों बर्खास्त

Tue, 07 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने सोमवार को राज्यपाल राम नाईक से मिलकर मथुरा कांड की सीबीआई जांच कराने और शिवपाल यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने उन्हें चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इन्हीं मांगों को लेकर भाजपा ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन किए।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में राज्यपाल से मिलने गए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आपराधिक भू-माफिया व खनन माफिया को अखिलेश सरकार संरक्षण दे रही है।

मौर्य ने कहा, मथुरा के जवाहर बाग की घटना से लगता है कि आंदोलनकारियों को सत्ता पक्ष के प्रमुख नेताओं का संरक्षण प्राप्त था। इस घटना में एसपी और सीओ समेत कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री गलत बयानबाजी करके घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में भाजपा ने मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराई जाए। भू-माफिया को संरक्षण देने वाले शिवपाल को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को दी जाए खुली छूट

सरकारी और निजी संपत्तियों पर कब्जे की घटनाओं में कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को खुली छूट दी जाए। पूर्व में पुलिस अधिकारियों की मौत पर उनके परिवारीजनों को अधिकतम मुआवजा व क्लास-2 की नौकरी दी गई है, उसी तरह की व्यवस्था मथुरा में शहीद पुलिस अफसरों के परिवारीजनों के लिए भी लागू की जाए।

राज्यपाल से मिलने वालों में शिव प्रताप शुक्ल, अशोक कटारिया, संतोष सिंह, मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद रामनारायण साहू, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, मनोहर सिंह शामिल थे।

प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राजधानी लखनऊ और मथुरा समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना, प्रदर्शन करके मथुरा कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई।

राजधानी में राजभवन चौराहे पर प्रदर्शन करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम (पूर्वी) को सौंपा गया। जिलों में विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता धरने में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें