फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ-भतीजे में डील के कारण नहीं पकड़े जा रहे नसीमुद्दीन: भाजपा अध्यक्ष

Thu, 11 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया है कि बुआ-भतीजे में डील के कारण मां-बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पकड़ा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा गांव-गांव जाकर दोनों की मिलीभगत व डील की पोल खोलेगी। उन्होंने मायावती से पूछा कि क्या सिर्फ वही एक महिला हैं, जिनका मान-सम्मान है।

दूसरी किसी महिला का मान-सम्मान नहीं है जो वह दयाशंकर के परिवार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले बसपा नेताओं पर कार्रवाई को लेकर मौन हैं।

मायावती पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ने तो दयाशंकर को तुरंत पार्टी से बर्खास्त कर दिया, पर बसपा अभी तक चुप है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

अभी तक नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी क्यों नहीं, जवाब दें

केशव बोले, मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दयाशंकर से ज्यादा बड़ा अपराध किया है, पर उन्होंने अब तक नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों पर कोई सख्ती नहीं की। उन्हें जनता को इसका जवाब देना चाहिए।

मौर्य ने कहा कि बसपा और सपा का दोहरा चरित्र है। बसपा मुखिया बात तो दलितों की करती हैं, लेकिन अंदर से चाहती हैं कि दलितों की पिटाई होती रहे जिससे उनका वोट बैंक मजबूत रहे। सपा तो दलितों का उत्पीड़न लगातार कर ही रही है।

प्रदेश में सपा सरकार होने से केंद्र की विकास एक्सप्रेस यूपी में प्रवेश नहीं कर पा रही है। अब सभी लोग यह बात जान गए हैं। इसीलिए भाजपा में शामल होने वालों का सिलसिला जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें