फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन की उकसावे पर बसपाइयों ने कहे अपशब्द: यूपी भाजपा अध्यक्ष

Sun, 24 Jul 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने मीडियाकर्मियों से कहा कि दयाशंकर सिंह की बेटी-बहन एवं पत्नी के लिए नसीमुद्दीन सिद्दीकी के उकसाने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे। एफआईआर के बावजूद अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। सभी दोषियों की गिरफ्तारी करवाई जाए।
विज्ञापन


भय में हैं दयाशंकर के घर वाले: पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के प‌रिवारीजनों को अपशब्द कहने वाले बसपा नेताओं के खिलाफ शनिवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने मांग की कि उनके घरवालों को सुरक्षा प्रदान की जाए। वे दहशत में हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य व अन्य ने शाम ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। केशव मौर्य ने कहा कि 21 जुलाई को बसपा के प्रदर्शन में नारी शक्ति का अपमान किया गया।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने मांग की है कि बसपा नेताओं की गाली-गलौच भरी भाषा की जांच कराकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कराया जाए। उन्हें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद से बर्खास्त किया जाए, उनकी विधान परिषद की सदस्यता समाप्त की जाए और तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें