भाजपा ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। मेरठ, अलीगढ़, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी और सिद्धार्थनगर में नई नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने पश्चिम, ब्रज, कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा के छह जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में मेरठ महानगर, अलीगढ़ महानगर, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी महानगर और सिद्धार्थनगर के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
घोषणा के अनुसार, पश्चिम क्षेत्र के मेरठ महानगर में विश्वजीत सोनकर और ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ महानगर में मनोज माहौर को जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर क्षेत्र में ललितपुर से राहुल श्रीवास और चित्रकूट से अजय वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, काशी क्षेत्र के वाराणसी महानगर में रिंकू भारतीय और गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में संजय गौतम को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। पढ़िए लिस्ट...