फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी मन्नान के पैर में लगी गोली; एक पुलिसकर्मी भी घायल

Sun, 22 Nov 2026 12:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में पुलिस और गोतस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 24 मुकदमों का आरोपी मन्नान और पुलिसकर्मी अर्पित यादव घायल हो गए। मन्नान के पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गोतस्करी के आरोपी मन्नान के पैर में गोली लग गई। वहीं, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी अर्पित यादव भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी मन्नान मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक अन्य गोतस्करी का आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घायल मन्नान और पुलिसकर्मी अर्पित यादव का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें