फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सांसद संजय सिंह को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सजा के फैसले के अमल पर अगले आदेशों तक लगाई रोक

Thu, 22 Aug 2024 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अगले आदेश तक उनकी सजा पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से बृहस्पतिवार बड़ी को राहत मिली है। अब संजय सिंह को सुल्तानपुर की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर नहीं करना पड़ेगा। हाईकोर्ट ने संजय सिंह की पुनरीक्षण याचिका विचारार्थ मंजूर करके उन्हें सुनाई गई सजा के फैसले के अमल पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने उन्हें इसके लिए 50 हजार रूपए का निजी बंधपत्र वचन के साथ दाखिल करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की एकल पीठ ने यह आदेश संजय सिंह की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर दिया। इसमें उन्होंने सुल्तानपुर की ट्रायल कोर्ट और वहीं की अपील कोर्ट के फैसले व आदेशों को कानून की मंशा के खिलाफ कहकर चुनौती दी थी।

अभियोजन के मुताबिक पानी बिजली की समस्या को लेकर 23 साल पहले दिए गए धरना प्रदर्शन मामले में सुल्तानपुर की निचली अदालत ने संजय सिंह को 3 माह के साधारण कारावास के साथ एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुना दी थी। इसके खिलाफ दाखिल अपील को वहां की एक सत्र अदालत ने खारिज कर उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ संजय सिंह ने हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर बरी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि निचली दोनों अदालतों के फैसले और आदेश दोषपूर्ण हैं। ऐसे में कानूनी प्रावधानों के तहत अभियुक्त के जेल में नहीं होने पर भी कोर्ट सजा को निलंबित कर सकता है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने पुनरीक्षण याचिका को विचारार्थ मंजूर कर निचली अदालत से इसका रिकार्ड तलब कर लिया। कोर्ट ने कहा कि अगले आदेशों तक संजय सिंह द्वारा 50 हजार का निजी बंधपत्र दाखिल करने के अधीन उन्हें सुनाई गई सजा के फैसले और आदेशों के अमल पर रोक रहेगी। साथ ही कोर्ट ने उन्हें यह वचन देने का भी आदेश दिया कि जब पुनरीक्षण याचिका सुनवाई को सूचीबद्ध होगी तब संजय सिंह या उनके अधिवक्ता पेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें