फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अखिलेश बोले- यूथ कहे आज 'नो मोर भाजपा', नमाज के बाद युवक की हत्या; नगर निगम की वेबसाइट हैक

Thu, 28 May 2026 05:56 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा 'भाजपा का करप्ट सिस्टम' 

अखिलेश यादव ने गुरुवार को फिर से भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने अपने X अकाउंट से लिखा- CBSE के मामले में लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉपियों को फिर से जांचने की मांग करके भी क्या हासिल होगा? क्योंकि घपला करने वाला भाजपा का करप्ट सिस्टम तो वही है। न कोई जिम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफा दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Crime demo - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में ईद की नमाज के बाद युवक की हत्या

मथुरा के कोसीकलां के गांव नगला मेव में ईद की नमाज अदा करके लौट रहे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने से गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
   

kanpur nagar nigam cyber attak - फोटो : amar ujala

कानपुर नगर निगम की वेबसाइट हैक, दिल्ली तक मचा हड़कंप

कानपुर नगर निगम की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट गुरुवार दोपहर अचानक हैक हो गई। इस हाई-प्रोफाइल साइबर हमले के बाद कानपुर से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक के प्रशासनिक गलियारों और आईटी (IT) महकमे में हड़कंप मच गया है। सरकारी वेबसाइट के हैक होते ही नगर निगम से जुड़ी तमाम ऑनलाइन जनहित सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

मथुरा फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में परिक्रमा मार्ग पर आधे घंटे तक बरसीं गोलियां, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिक्रमार्थियों समेत ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई को गोली लगी है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर


 

बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

मायावती ने दी बकरीद की बधाई, कहा- हम मंदिर-मस्जिद में बांटकर राजनीति करने के खिलाफ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ईद-उल-अज़हा की बधाई दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बधाई संदेश में कहा कि कुर्बानी का यह पाक त्योहार हमें त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है।

बसपा के चार बार के शासनकाल में हर घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली थी। हमें एक बार फिर वैसा ही प्रदेश बनाना है। बसपा अपनी सर्वसमाज-हितैषी सरकार के लिए आज भी प्रतिबद्ध है। आज जब देश में नफरत की राजनीति हो रही है, भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है ईद का यह पैगाम और भी जरूरी हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर    

नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ - फोटो : amar ujala

अमन की दुआओं के साथ अदा हुई नमाज, तस्वीरें

राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी में ईद उल अजहा का (बकरीद) का त्योहार अकीदत, उल्लास और भाईचारे के माहौल के बीच मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मौके पर अलग-अलग जिलों की ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। घरों में सेवईं और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए, जबकि मेहमानों की आवभगत का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

जेई को काटने के लिए झपटता कुत्ता और पीछे से साबड़ से हमला करता युवक। - फोटो : amar ujala

बिजली चोरी रोकने गए जूनियर इंजीनियर को कुत्ते से कटवाया

लखनऊ के जानकीपुरम में बुधवार शाम चार बजे प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार पर प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने जेई को पालतू कुत्ते से कटवाया और सिर पर साबड़ से वारकर घायल कर दिया। जानकीपुरम पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अजय दीक्षित और कुछ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें