सीएम योगी बोले- नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदान हुए पुलिस कर्मियों को नमन किया। उन्होंने नए उत्तर प्रदेश में आए बदलाव की तस्वीर भी 'एक्स' पर साझा करते हुए कहा कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज पुलिस स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूं, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कार्मिकों का शौर्य, साहस और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।
पढ़ें पूरी खबर
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया में दो युवकों का कत्ल, एक का गला रेता, दूसरे का चीर दिया पेट
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मईल थाना इलाके के बढ़या हरदो गांव के सामने मंगलवार की रात दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। एक युवक का गला रेता गया था, जबकि दूसरे के पेट पर चाकू से वार किया गया था।
दोनों युवक शाम करीब सात बजे मेला देखने के लिए घर से निकले थे। आधी रात यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों युवकों के शव पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
पढ़ें पूरी खबर
श्रद्धा दुबे को पुलिस ने पकड़ लिया।
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा दुबे की 'नवाबी' का वीडियो आया सामने
लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा पुलिस से बचने के लिए बुर्के में रहती थी, टैक्सी का इस्तेमाल करती थी और किसी एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं रुकती थी। गिरफ्तारी के बाद वह गाड़ी में पीछे बैठने से भी मना कर रही थी।
वहीं, मॉडल श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद गाड़ी में बैठने को लेकर उसका रवैया चर्चा में है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा गाड़ी में आगे की सीट पर बैठना चाहती थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पीछे बैठाया।
पढ़ें पूरी खबर
आरोपी राधा के गांव पहुंची सीतापुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में आरोपी राधा के गांव पहुंची पुलिस, शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के मामले में शूटरों को हथियार मुहैया कराने की आरोपी राधा की जांच अब उसके गांव तक पहुंच गई है। सीतापुर पुलिस मिश्रिख थाना क्षेत्र के करमसेपुर गांव पहुंची और राधा के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और जानकारियों का पता लगाने में जुटी है।
राधा मूल रूप से करमसेपुर गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राधा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए कूरियर का काम करती थी। उसने पिस्तौल और कारतूस ट्रेन के जरिए दिल्ली से मुंबई पहुंचाए और दादर में एक नाबालिग को सौंपे थे। पुलिस इन आरोपों के आधार पर उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
मूली उखाड़ने गई सास-बहू की मौत
जिंदगी बनाने के लिए बदायूं का गांव छोड़ा। सोचा था कि गाजियाबाद में मेहनत-मजदूरी और सब्जियों की खेती से परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। बच्चों की गृहस्थी बसेगी और धीरे-धीरे जिंदगी की मुश्किलें कम होती जाएंगी। मंगलवार सुबह जिस खेत में सब्जियां उगाकर परिवार का पेट पालते थे, वही उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक ठिकाना बन गया।
यह दर्द है थान सिंह का, भोवापुर गांव में बिजली की टूटी लाइन की चपेट में आने से जिनकी पत्नी सत्यवती और बहू रूबी की मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में बेटी देवश्री भी झुलस गई। थान सिंह जिस परिवार के बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे, एक हादसे ने उसकी खुशियां छीन लीं।
पढ़ें पूरी खबर