कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश
- फोटो : amar ujala
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन का यह ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
पढ़ें पूरी खबर
greater noida viral video
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेनो की गालीबाज महिला, तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क टेरेस होम सोसाइटी में खाना डिलीवरी को लेकर महिला और सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब पांच मिनट के वीडियो में महिला गार्ड से जमकर गाली-गलौज करती नजर आ रही है।
आरोप है कि महिला ने गार्ड को धमकाने के साथ ही उसके साथ हाथापाई की और पैर मारने की कोशिश भी की। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नोएडा पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
महिलाओं ने अखिलेश यादव को बांधी राखी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लोहिया सभागार में सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने भी महिलाओं को शगुन का लिफाफा देकर पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने गोमतीनगर स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) को निजी कंपनी को लीज पर देने के फैसले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के रास्ते पर ही पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
मायावती की अपील- बंद किए गए 30 हजार स्कूलों को दोबारा खोले यूपी सरकार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि योगी सरकार की ओर से यूपी के एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा एक सही निर्णय है पर ये कदम चुनावी अधिक लगता है। उन्होंने शिक्षक भर्ती के लिए आंदोलनरत छात्रों की भी सुनने के लिए सरकार से अपील की है। वहीं, प्रदेश में बंद किए गए 30 हजार स्कूलों को खुलवाने की भी अपील की है।
पढ़ें पूरी खबर
कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी बोले- 25 करोड़ की आबादी हमारी यंग फोर्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली, ऊर्जावान युवा वर्कफोर्स यूपी में है। इन्हें प्लेटफॉर्म उलब्ध कराना सरकार का काम है। राजदूत, उच्चायुक्त समेत विदेशी प्रतिनिधिमंडल मुझसे पूछते हैं कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ से अधिक है, इसलिए आपके सामने बड़ी चुनौती है।
मैं उनसे कहता हूं कि जितनी बड़ी चुनौती, उतनी ही बड़ी संभावना है। यूपी की जिस आबादी को लोग चुनौती कहते हैं, हम उसे डेमोग्रॉफिक डेविडेंड मानते हैं। इनके स्केल को स्किलिंग से जोड़कर इसका उपयोग डेमोग्रॉफिक डेविडेंड के रूप में कर पाते हैं।
पढ़ें पूरी खबर