प्रयागराज के साउथ मलाका में हुए सामूहिक हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
Prayagraj Murder Case: जिस बेटे को शरीफ मानते थे, उसी ने माता-पिता और बहन का किया कत्ल
शहर के साउथ मलाका में हुए कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे के सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या को अंजाम कारोबारी के बेटे ने ही दिया था, जो बाद में खुद भी बंटवारे के विवाद दोस्त के हाथों मारा गया।
पुलिस के अनुसार, कारोबारी के बेटे अभिषेक ने ही अपने एक दोस्त की मदद से अपने माता-पिता, बहन की हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे सारे जेवरात लूट लिए। बंटवारे को लेकर विवाद होने के बाद दोस्त ने अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया।
पढ़ें पूरी खबर
lawyer advocate and court
- फोटो : adobestock
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को चुनौती मामले में हाईकोर्ट सख्त, मांगी पंचायत चुनाव की तिथि
प्रदेश की ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें इनमें प्रशासक नियुक्त करने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव कब कराएंगे।
चुनाव की तिथि भी अगली सुनवाई पर बताने को कहा है। अदालत ने राज्य सरकार को भी पंचायत चुनाव के मद्देनजर गठित समर्थित अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट भी अगली सुनवाई पर 10 जुलाई को पेश करने का निर्देश दिया।
पढ़ें पूरी खबर
दुल्हन की मौत, तीन दिन पहले लव मैरिज, सुहागरात के बाद ऐसा हाल में मिली लाश
प्रयागराज के नैनी में 29 मई को प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव मंगलवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर नैनी पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को जानकारी दी है।
नैनी के काजीपुर मोहल्ला निवासी गणेश केसरवानी पुत्र श्याम सुंदर केसरवानी नैनी में ही प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी शादी बीते 29 मई को चंदौली के मुगलसराय के डीह बिलारी गांव निवासी अशोक बिंद की बेटी संजना बिंद के साथ हुई थी।
पढ़ें पूरी खबर
मथुरा का 'आईआईटियन बाबा' गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटियन बाबा, कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण
आश्रम वेब सीरीज के बाबा निराला की तरह काले कारनामे करने वाला आईआईटियन बाबा को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे साफ हो गया है कि राधाकुंड में यह खेल लंबे समय से चल रहा था। दो दर्जन से अधिक युवक व युवतियां बाबा का महिमामंडन करती थीं, लेकिन अब वह भी मुखर होकर सामने आने लगी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पढ़ें पूरी खबर
मुख्य सचिव एस.पी. गोयल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
एक अक्टूबर-2026 से बिना PUCC नहीं मिलेगा ईंधन
उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के जिलों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बुधवार को बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से NCR के आठ जिलों में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए क्षेत्र के 1,041 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
25 साल में एक लुटेरा शूटिंग कोच
- फोटो : अमर उजाला
25 साल में लुटेरे से बना शूटिंग कोच, एआई की मदद से चालान ने पहुंचाया जेल
आगरा में युवती के अपहरण और लूट के मामलों में नामजद आरोपी 25 साल से पुलिस से छिपकर रह रहा था। पुलिस ने एआई से उसकी फोटो बनाकर मिलान कराया। दिल्ली में हुए कार के चालान से उसका फोटो मैच हो गया।
छह माह तक रेकी करने के बाद पुलिस आखिरकार 50 हजार के इनामी आरोपी सैमुअल तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। वेस्ट अर्जुन नगर निवासी सैमुअल के दो साथी इसी लूटकांड में न्यायालय से सजा पा चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर