फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: प्रेमानंद महाराज का नया संदेश, होमगार्ड ने पत्नी-बेटी को मार डाला; योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला

Fri, 09 Oct 2026 05:42 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

संत प्रेमानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रेमानंद महाराज का नया संदेश, 'निंदा और तिरस्कार को भगवान की कृपा मानें

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने साधकों और शिष्यों को विरोध होने पर संयम बरतने और चुप रहकर परिस्थितियों का सामना करने की सीख दी है। उन्होंने संदेश दिया कि जब समाज में अपमान, निंदा और तिरस्कार का सामना करना पड़े तो उसे भी भगवान की कृपा के रूप में स्वीकार करना चाहिए। संत की सीख से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, संत प्रेमानंद महाराज शिष्य रसिक दुलारी प्रकरण के बाद पहली बार केलिकुज आश्रम पहुंचे।  यहां साधकों एवं शिष्यों को यह महत्वपूर्ण सीख दी। उन्होंने समझाया कि जीवन में विपरीत परिस्थितियां आने पर व्यक्ति को धैर्य नहीं खोना चाहिए।  दूसरों के विरोध या आलोचना का जवाब देने के बजाय अपने आचरण, साधना और भक्ति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अपमान के समय भी मन को शांत रखना और अहंकार से दूर रहना साधक के लिए महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ में बड़ी वारदात - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में बड़ी वारदात, होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला कसकर हत्या की

लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के भोला खेड़ा में शुक्रवार तड़के एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी और बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि भोला खेड़ा निवासी रविंद्र शंकर होमगार्ड है। वह अपनी पत्नी श्यामदुलारी (55) और दो बेटियों पूजा (32) व प्रिया के साथ रहता था। इनमें पूजा शादीशुदा थी। पढ़ें पूरी खबर

योगी कैबिनेट के फैसले। - फोटो : अमर उजाला।

जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव पारित

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण भी प्रधानमंत्री जैसे साधक की सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस लाकर पुनः स्थापित कराना भी प्रधानमंत्री के प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने प्रधानमंत्री के योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। पढ़ें पूरी खबर

राज्यसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

बिना वोटिंग फाइनल हो गई सीट, 10 राज्यसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के पर्चे खारिज होने और नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी के पीछे न हटने से 10 सीटों के लिए ठीक 10 वैध उम्मीदवार रह गए। इसके चलते 16 अक्टूबर को निर्धारित मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।

भाजपा के निर्वाचित सदस्यों में राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह, पार्टी के ओबीसी मोर्चा प्रमुख प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। सपा की ओर से वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी धनराज परिमल नथवानी चुने गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

संत समाज - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के गुरुकुल में चार छात्रों की मौत, संतों मे गुस्सा

वृंदावन के चेतन विहार स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में टैंक सफाई के दौरान चार मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत से संत-महंतों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस दुखद घटना को लेकर परिक्रमा मार्ग स्थित मोर कुटी आश्रम में संतों की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शासन-प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की गई।

बैठक में उपस्थित संतों ने एक स्वर में कहा कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संत समाज ने शासन से मृतक छात्रों के परिजनों को 11-11 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की पुरजोर मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें