फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: गैंगस्टर में नपे पूर्व MLC कमलेश पाठक, AIMIM अध्यक्ष का विवादित बयान, मोहन भागवत की बड़ी चेतावनी

Tue, 24 Mar 2026 05:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

लखनऊ लोक भवन सभागार में निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीएम योगी बोले- माफिया कोई भी हो, दुस्साहस किया तो यमराज के यहां का टिकट कट रहा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकभवन में एआई-आधारित उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ किया। यह पहल प्रदेश में निवेश बढ़ाने, उद्योग स्थापना प्रक्रिया को सरल बनाने और उत्तर प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से शुरू किया गया। साथ ही यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 का भी शुभारंभ हुआ। पढ़ें पूरी खबर

पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक - फोटो : amar ujala

गैंगस्टर में नपे पूर्व MLC कमलेश पाठक; कोर्ट ने सुनाई छह साल की सजा

औरैया जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई है। अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है, जबकि गनर अवनीश प्रताप को दोषमुक्त कर दिया। पूर्व एमएलसी पर एक लाख व अन्य सभी पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुलाई 2020 में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पढ़ें पूरी खबर

एआईएमआईएम नेता - फोटो : अमर उजाला

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर

मेरठ में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनका एक कथित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है।

हाजी शौकत अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बयान दिया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने चुनावी समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी को पर्याप्त समर्थन मिला तो वह कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

मोहन भागवत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पश्चिम एशिया युद्ध से दुनिया को नुकसान, मोहन भागवत की बड़ी चेतावनी

वृंदावन के रुक्मिणी विहार में स्थित नव-निर्मित जीवनदीप आश्रम का भव्य लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया। इस सर पर स्वामी यतिद्रानंद महाराज, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों और कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'जीवन के थपेड़ों से लड़ना है, हारना नहीं।' पढ़ें पूरी खबर  

बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बांके बिहारी मंदिर: ठाकुरजी के दर्शन से पहले भीड़ के दबाव में चीख पड़े बच्चे-महिलाएं

श्री बांकेबिहारी मंदिर में एक बार फिर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर में पहुंचने लगा, जो दोपहर तक बेकाबू हालात में दिखा। मंदिर के बाहर की गलियों और बाजारों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची।

दुकानों के सामने और मार्गों पर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में जाम जैसे हालात बन गए। भीड़ के बीच सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को झेलनी पड़ी। कई जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे लोग घबराए नजर आए। पढ़ें पूरी खबर

विश्विद्यालय में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

कैंपस में छात्रा की मौत पर भड़के छात्र, विश्वविद्यालय में तोड़फोड़-हंगामा

मेरठ में विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रा की मौत के अगले दिन छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सिक्योरिटी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और गमले तोड़े गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन आपात स्थिति से निपटने में पूरी तरह विफल है। पढ़ें पूरी खबर

मौके पर रेस्क्यू करती टीम - फोटो : अमर उजाला

गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत; दो घायल

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई। ब्लास्ट से गिरे मकान के मलबे में दबकर परिवार के बुजुर्ग समेत चार सदस्य घायल हो गए। मौके पर वरुणा जोन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने छानबीन की है। सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

कानपुर में गुरुदेव चौराहे पर लगी 'PM योगी' की होर्डिंग

कानपुर में गुरुदेव चौराहा मंगलवार को अचानक राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया। यहां भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड द्वारा लगाई गई एक होर्डिंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की पुरजोर मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें