फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: ईंटों पर लिखे मिले नंबर बने रहस्य, गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा; बसपा से आकाश बाहर

Thu, 10 Sep 2026 05:42 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव बोले-जिलावार बनाएंगे घोषणा पत्र

यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम जिलावार घोषणा पत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य के लिए तो घोषणापत्र बनाएंगे ही साथ ही जिलावार भी बनाएंगे जिसमें जिले के मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी। अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमारी कार्यक्रम नहीं होने दे रही है। पढ़ें पूरी खबर

मायावती के साथ आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी से निकाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के एलान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अशोक सिद्धार्थ के फैसले को देर से उठाया गया सही कदम बताया। साथ ही आकाश आनंद को लेकर भी बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि यदि अशोक सिद्धार्थ ने पहले ही राजनीति से संन्यास ले लिया होता तो बसपा, बहुजन समाज और बहुजन मूवमेंट के साथ-साथ आकाश आनंद को भी विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता। पढ़ें पूरी खबर

Mobile phone found in girls hostel bathroom - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा, शौचालय में रखे मोबाइल में रिकॉर्डिंग

गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिलने से मंगलवार देर रात हड़कंप मच गया। एक छात्रा की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी और कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा ने आरोप लगाया कि बाथरूम में छिपाकर रखे गए मोबाइल से छात्राओं की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल में करीब 20 कमरों में 26 छात्राएं रहती हैं। पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने की तैयारी में योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने के लिए सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को योजना भवन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम कर रहीं तकनीकी सहयोगी एजेंसियों, बैंकरों, दुग्ध उत्पादक कंपनियों और एचसीएल संस्था के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर

युवक ने खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

यूपी में पुलिस चौकी के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग

यूपी के गाजियाबाद स्थित थाना खोड़ा क्षेत्र की नेहरू गार्डन चौकी पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने चौकी से बाहर निकलकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बूझाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

saharanpur mosque demolition - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण, मलबे में ईंटों पर लिखे मिले ये नंबर बने रहस्य

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे को अलग-अलग स्थानों पर डलवाया गया है। मलबे में कई ईंटें ऐसी हैं, जिन पर नंबर अंकित मिले हैं, जो रहस्य बना हुआ है। प्रथम दृष्टया उन नंबरों को देखने से ऐसा लगता है जैसे वह वर्ष की ओर इशारा कर रही हो। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती। कई लोग इन्हें ईंटों के निर्माण वर्ष से जोड़कर देख रहे हैं। अब सुरक्षा की दृष्टि से मलबे के आसपास पुलिस तैनात की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें