मायावती ने आकाश आनंद पर दिया बयान।
- फोटो : अमर उजाला।
मायावती ने आकाश आनंद पर गिराई गाज, राष्ट्रीय संयोजक का पद छीना
मायावती ने आकाश आनंद को राजनीतिक रूप से और अधिक परिपक्व (मैच्योर) होने की बात कहते हुए पार्टी की किसी भी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने का फैसला किया है। उन्होंने मान्यवर कांशीराम के सिद्धांतों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि जिस तरह उन्होंने अपने परिवार को केवल पार्टी कार्य की इजाजत दी थी, चुनाव लड़ाने या पद देने के खिलाफ थे।
पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा
काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए।
पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर के सीईओ जीतेंद्र मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
सीईओ ने दिया पहला बयान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक सम्पन्न हुई। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में हुई बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद बाहर निकले नवनियुक्त सीईओ ने कहा कि हमने आज बैठक में एक दूसरे से परिचय किया और कई मुद्दों पर चर्चा की।
पढ़ें पूरी खबर
वृंदावन पहुंचे सीएम योगी, प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर आगमन के बाद स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह पहुंचकर इसका भव्य लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत से हुआ। इसके बाद ब्रज के कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया। समारोह में गुजरात के गरबा और ब्रज के प्रसिद्ध मयूर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
पढ़ें पूरी खबर
टिकट किसे मिले वो अलग बात, फिलहाल इन छह सीटों पर 174 तलबगार
उत्तर प्रदेश में चुनावी मोड पर चल रहे राजनीतिक दलों से टिकट के दावेदार सामने आने लगे हैं। अभी तक जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा से 174 ने दावेदारी पेश की है। कांग्रेस से सबसे ज्यादा 62 और सपा से सबसे कम 33 दावेदार हैं।
जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा समय में चार पर सपा और दो पर भाजपा काबिज है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे टिकट के दावेदार सामने आने लगे हैं। कुछ खुलकर अपने टिकट की पैरोकारी कर रहे हैं तो कुछ अभी पर्दे के पीछे से अपनी सियासत चमकाने में लगे हैं।
पढ़ें पूरी खबर