फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: कार के दरवाजे से निकले तीन करोड़, मायावती ने आकाश-ईशान को सौंपी कमान, सपा का जेन-जी वाला प्लान

Sun, 18 Oct 2026 05:35 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कार के दरवाजों में बना था गुप्त खाना - फोटो : अमर उजाला

कार के दरवाजों में बना था गुप्त खाना, आयकर टीम को मिले 2.65 करोड़ रुपये

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पिलखुवा में छिजारसी टोल के पास एक कार से तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। कार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी।  डीआरआई ने शनिवार को खुफिया सूचना के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान एक बैग से 35 लाख रुपये मिले, जबकि कार के दरवाजों में बनाए गए गुप्त खानों से 2.65 करोड़ रुपये बरामद हुए।

डीआरआई के मुताबिक, कार सवार लोग बरामद नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। वे नकदी के स्रोत के बारे में भी जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है, जो आगे की कार्रवाई करेगा।

शाहजहांपुर से आ रही कार में इतनी बड़ी रकम मिलने को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बरामद नकदी का चुनावों से संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। डीआरआई की कार्रवाई के बाद अब आयकर विभाग नकदी के स्रोत और उससे जुड़े तथ्यों की जांच करेगा। पढ़ें पूरी खबर

आकाश आनंद की बढ़ी जिम्मेवारी। - फोटो : अमर उजाला

मायावती का एलान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया है। उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की परिपक्वता और मेहनत की सराहना करते हुए उनके आगामी जनसभा कार्यक्रमों की सूची जारी की है, जबकि उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की सभी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद की भी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सक्रिय भूमिका की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर  

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पंडालों में सुरक्षा इंतजामों की जांच करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।

निर्देशों के तहत सभी अधिकारी दुर्गा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच करेंगे। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान प्रवेश व निकास द्वारों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही, आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगी श्रद्धा दुबे। - फोटो : अमर उजाला।

नौ दिन के बाद भी पुलिस से क्यों दूर है श्रद्धा?

चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक दानिश और अन्य आरोपी नौ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं लेकिन अब तक उनकी मौजूदा लोकेशन का पता नहीं चल सका है।

आरोपियों की आखिरी लोकेशन भारत-नेपाल सीमा पर मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से मदद मांगी है। इस बीच, शिवा की मां रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष और समयबद्ध जांच समेत सात मांगें रखी हैं। पढ़ें पूरी खबर

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए देना होगा शुल्क। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में अब ड्राइविंग टेस्ट के लिए भी देना होगा शुल्क

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आवेदकों की जेब पर जल्द ही अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। अब ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए ट्रैक इस्तेमाल करने का शुल्क भी देना होगा। इसके तहत दोपहिया वाहनों के लिए 50 रुपये, हल्के मोटर वाहनों के लिए 100 रुपये और भारी मोटर वाहनों के लिए 150 रुपये यूजर चार्ज प्रस्तावित है। शासन स्तर पर इसे लागू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए आवेदकों को इसके लिए आरटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ता। लर्नर लाइसेंस मिलने के बाद स्थायी डीएल के लिए आरटीओ या एआरटीओ कार्यालय में बायोमीट्रिक कराकर ड्राइविंग टेस्ट देना होता है। टेस्ट में सफल होने पर लाइसेंस डाक से आवेदक के घर भेजा जाता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सपा ने साफ किया अपना रुख। - फोटो : अमर उजाला।

जेन जी और कॉकरोच पार्टी के आंदोलन की वैचारिक दिशा परखेगी सपा

बांग्लादेश या नेपाल की तर्ज पर देश में आंदोलन संबंधी बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी में अंदरखाने मंथन चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी लोकतांत्रिक तौर-तरीकों के दायरे से परे जाकर किसी आंदोलन का समर्थन करने की पक्षधर नहीं है। इसलिए भविष्य में कभी भी आंदोलन ने ऐसा स्वरूप लिया तो सपा का शायद ही उसे समर्थन मिले। इसलिए कॉकरोच पार्टी और जेन-जी के आंदोलन और वैचारिक दिशा पर पार्टी पैनी निगाह भी रखे हुए है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें