फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: मां-बाप और बहन-दादी को कुल्हाड़ी से काटा, कर्मचारियों के लिए खुशखबरी; चॉकलेट केक खाने के बाद मौत

Mon, 02 Mar 2026 05:57 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

बहराइच में हुई हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

बेटे ने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काटा, रोकने पर बहन-दादी की भी हत्या

बहराइच के रुपईडीहा के रामनगर गांव में रविवार रात करीब 1:30 बजे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के मामले को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन को मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया तो छोटे भाई ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ईंट से वार कर खुद को भी घायल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन यात्रियों की मौत, 31 घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक में भीड़ गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों घटनाएं चालक को झपकी आने से बताई जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका-इस्राइल-ईरान तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद। - फोटो : amarujala.com

ईरान संकट के चलते लखनऊ से खाड़ी के देशों की सभी फ्लाइट हुईं रद्द, एक दिन में रद्द हुईं 2500 टिकट

अमेरिका व इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी देशों से लखनऊ का एयर नेटवर्क पूरी तरह कट गया है। दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन ठप हो गया है, जिससे लखनऊवासी खाड़ी देशों में फंसे हैं।

रविवार को खाड़ी देशों को आने-जाने वाली 17 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इसमें दम्माम, रियाद, आबूधाबी, शारजाह आदि एयरपोर्ट  की उड़ानें शामिल हैं। आलम यह रहा कि रविवार को लखनऊ से इन देशों के लिए एक भी उड़ान रवाना नहीं हो सकी। इतना ही नहीं करीब ढाई हजार यात्रियों को अपने टिकट निरस्त करने पड़े। पढ़ें पूरी खबर

पैकेट बंद चॉकलेट केक खाने के बाद युवक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पैकेट बंद चॉकलेट केक खाने के बाद युवक की मौत, मासूम की हालत गंभीर

बस्ती के महुआ डाबर गांव में रविवार को सुबह करीब 10 बजे गांव की एक दुकान युवक अमन सिंह (18) बंद पैकेट का चॉकलेट केक खरीद कर खा लिया। उसी केक का कुछ हिस्सा गांव के एक मासूम को भी दे दिया। कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल ले जाते समय अमन की मौत हो गई। जबकि मासूम को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली के पहले ही आ गई सैलरी

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की बात है। फरवरी माह की सैलरी अकाउंट में क्रेडिट हो चुकी है। हालांकि इसे 28 फरवरी को आना था, लेकिन बैंक का सर्वर डाउन होने की वजह से नहीं आ पाई थी, तो कर्मचारियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।  जो आज (दो मार्च) को सुबह आ चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

होली स्पेशल छह ट्रेनें आज से शुरू, हर रूट से गुजरेंगी, स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

होली पर लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने आज से छह होली स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। फिरोजपुर से दानापुर, योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता व सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस व वाराणसी से एलटीटी ट्रेनें चली हैं। 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल दो व छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चली। ट्रेन पंजाब के मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ सुबह 5:30 बजे और रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा होते हुए शाम 5:30 बजे बिहार के दानापुर पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें