फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होली स्पेशल छह ट्रेनें आज से शुरू, हर रूट से गुजरेंगी, स्टेशनों पर उमड़ी भीड़; जानें पूरा टाइमटेबल

Mon, 02 Mar 2026 03:31 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

होली के अवसर पर लखनऊ मंडल से छह विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं। फिरोजपुर-दानापुर, ऋषिकेश-कोलकाता और सुल्तानपुर-एलटीटी सहित कई रूटों पर अतिरिक्त सेवाएं चलाई जा रही हैं। कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए और स्टॉपेज संशोधित किए गए हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने आज से छह होली स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। फिरोजपुर से दानापुर, योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता व सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस व वाराणसी से एलटीटी ट्रेनें चली हैं।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल दो व छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चली। ट्रेन पंजाब के मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ सुबह 5:30 बजे और रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा होते हुए शाम 5:30 बजे बिहार के दानापुर पहुंचेगी। 

वापसी में गाड़ी संख्या 04615 दानापुर-फिरोजपुर होली स्पेशल तीन व सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से सुबह सवा आठ बजे लखनऊ व रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। ट्रेन में एसी बोगियां ही रहेंगी।
विज्ञापन


ऐसे ही 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता होली स्पेशल दो मार्च को योगनगरी ऋषिकेश रात 10:20 बजे चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सुबह नौ बजे आलमनगर, सुबह 9:48 बजे उतरेटिया से रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल, वर्धमान के रास्ते अगली सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। 

वापसी में ट्रेन नंबर 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल चार मार्च को कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से उतरेटिया सुबह 11:30 बजे व आलमनगर दोपहर 12 बजे, ऋषिकेश रात 10:25 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल की बोगियां होंगी।

मुंबई के लिए भी स्पेशल ट्रेन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04212 सुल्तानपुर एलटीटी होली स्पेशल सुल्तानपुर से सुबह चार बजे चलकर लखनऊ सुबह 6:20 बजे होते हुए कानपुर, उरई, झांसी, बीना, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, थाणे होते हुए दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंची। वापसी में 04211 एलटीटी-सुल्तानपुर होली स्पेशल तीन मार्च को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 8:50 बजे और सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंच जाएगी।

 

होली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि

छह होली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में वृद्धि की गई है। 03257 दानापुर-आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल आठ मार्च, 03258 आनंदविहार-दानापुर साप्ताहिक नौ मार्च को, 05559 रक्सौल-उधना साप्ताहिक सात मार्च, 05560 उधना-रक्सौल साप्ताहिक होली स्पेशल आठ मार्च, 03309 धनबाद-दिल्ली द्विसाप्ताहिक होली स्पेशल सात से दस मार्च, 03310 दिल्ली-धनबाद द्विसाप्ताहिक होली स्पेशल आठ व 11 मार्च को भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टॉपेज संशोधित

ऐसे ही 03257 दानापुर-आनंदविहार होली स्पेशल का सूबेदार रेलवे स्टेशन व गोविंदपुरी पर स्टॉपेज संशोधित किया गया है। सूबेदार स्टेशन पर यह दोपहर पौने दो बजे और गोविंदपुरी स्टेशन पर शाम साढ़े चार बजे, वापसी में 03258 आनंदविहार-दानापुर होली स्पेशल सूबेदार स्टेशन पर दोपहर 2:35 बजे व गोविंदपुरी स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का स्टेशनों पर स्टॉपेज पांच मिनट का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें