फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: लखनऊ में कारोबारी की गोली मारकर हत्या का लाइव वीडियो, अखिलेश बोले- जनता भाजपा को धोकर सुखा देगी

Wed, 27 May 2026 05:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लखनऊ में दिनदहाड़े रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या 

पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी जौनपुर निवासी संदीप कुमार (40) को तीन गोलियां मार दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं। iपढ़ें पूरी खबर
 

अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश बोले- अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी

अखिलेश यादव ने बुधवार को फिर से भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने अपने X अकाउंट से लिखा- अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे  दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है। पढ़ें पूरी खबर
 

बहू ने सास को पीटा - फोटो : अमर उजाला

बहू ने पीटा तो सास ने खाया जहर

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बेटे और बहू की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
 

अमेठी के एकदिवसीय दौरे पर पूर्व सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूती पर जोर दिया और कई पीड़ित व शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में सपा विधायक के घर जानलेवा हमला। - फोटो : अमर उजाला।

अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमला

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर देर शाम करीब 8:30 बजे दो दर्जन से अधिक दबंगों ने धावा बोल दिया। दो स्कॉर्पियो और अन्य गाड़ियों से पहुंचे लाठी-डंडों से लैस इन बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर विधायक की भी पिटाई कर दी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

श्वेता की मौत की कहानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लटकी मिली श्वेता की कहानी, पिता बोले- दहेज के लालचियों ने बेटी को मार डाला

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 29 वर्षीय नवविवाहिता श्वेता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह उसका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें