फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: चार लाशों संग 11 घंटे रहा हत्यारा, डर्टी डॉक्टर की दरिंदगी; बेटी की हत्या कर खेत में दफनाया

Thu, 04 Jun 2026 05:44 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह मोनू की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

सीएम शुभेंदु पीए हत्याकांड, बलिया के आरोपी मोनू ने किया सरेंडर

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कार खरीदने वाला बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र के शीतल दवनी गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू बृहस्पतिवार को गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर हो गया। इसकी पुष्टि मोनू की पत्नी महिमा सिंह ने किया, कहा कि पति को फर्जी रूप से फंसाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर  

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

चार लाश और 11 घंटे साथ, हार्पिक और ब्लीचिंग पाउडर से धोया खून

प्रयागराज के साउथ मलाका में वैश्य परिवार के चार लोगों की हत्या का आरोपी शनि गुप्ता वारदात के बाद करीब 11 घंटे तक उसी मकान में शवों के बीच रहा। उसने पूरी रात साक्ष्य मिटाए। पूरे घर में घूम-घूमकर कई बार खून के धब्बे साफ किए। खून से सनने के बाद उसी मकान में नहाया भी।

इसके बाद मृतक वीरेंद्र की टी-शर्ट और अभिषेक के जूते पहनकर बाहर निकला। मकान और दुकान में ताला लगाकर चला गया। जांच में पता चला कि रविवार शाम छह बजे तक वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या हो चुकी थी। इसके बाद वह सोमवार सुबह करीब पांच बजे तक मकान और दुकान के भीतर ही रहा। पढ़ें पूरी खबर

kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पहचान छिपाने के लिए निर्वस्त्र की थी लाश, ये काम करना भूल गए

कानपुर के बर्रा थाना इलाके से बीती 21 मई को अगवा हुई युवती की हत्या उन्नाव के हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम ने उसी दिन स्कार्पियो कार में गला घोटकर की। उसने युवती को मिलने के बहाने बर्रा हाईवे पर बुलाया था। हत्या के बाद देवकांत उन्नाव में कार से उतर गया। 

कार में पड़े शव को देवकांत के भतीजे विवेक पटेल व उसके हॉस्पिटल के गार्ड अजीत सिंह ने उसी रात बुलंदशहर के अल्हौड़ गांव के बगीचे में निर्वस्त्र कर ठिकाने लगा दिया। मुख्यारोपी देवकांत पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है। भतीजे विवेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को वारदात का खुलासा किया। वहीं, फरार गार्ड की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

तालाब में डूबकर तीन मासूमों की मौत - फोटो : amar ujala

तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन समेत तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर

मासूम के शव की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद

सौतेला पिता बना हैवान, चार साल की बेटी की हत्या कर खेत में दफनाया

शाहजहांपुर में चार साल की बच्ची प्रिया की हत्या कर खेत में दफन करने के मामले में आरसी मिशन थाना पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मासूम के शव की तलाश के लिए खोदाई कराई। इस दौरान एक खेत में बच्ची की फ्रॉक मिली है, जिसे उसकी मां ने पहचाना है। हालांकि, शव बरामद नहीं हो पाया है। पढ़ें पूरी खबर

मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दो शव मिलने से मचा हड़कंप: कमरे व बाथरूम के पास मिलीं लाशें

वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में साथ रहने वाले दो युवकों अभिजीत गांगुली और निहाल सिंह के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले। एक युवक का शव कमरे के भीतर जबकि दूसरे का शव बाथरूम के पास मिला। मौके से सल्फास का पैकेट बरामद होने तथा दोनों के मुंह से झाग निकलने की जानकारी के बाद पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

Iitian Baba - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

किराए के कमरे से कोठी वाले आश्रम तक, काले कारनामे और नशे का खेल

आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के काले कारनामे और नशे के खेल को बेनकाब करने के लिए पुलिस अब वैज्ञानिक जांच का सहारा लेगी। बाबा के चंगुल में फंसे युवक और युवतियों के खून (ब्लड सैंपल) की जांच कराएगी, ताकि साफ हो सके कि वह अपने शिष्यों को खाने और दूध में किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का प्रयोग कराता था। पढ़ें पूरी खबर

अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यूपी में 206 पीपीएस अफसरों का तबादला, लखनऊ में तैनात अफसर भी बदले

डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को डिप्टी एसपी रैंक के 206 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन डिप्टी एसपी को भी बदला गया है। वहीं, तीन पीसीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा भेजा गया है। गोरखपुर में तैनात उदय प्रताप सिंह द्वितीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। लखनऊ में तैनात सतीश कुमार राय को मेरठ में पीएसी की छठवीं वाहिनी भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

रोहित-कोहली - फोटो : PTI

इकाना में दिखेगा रोहित-कोहली का जलवा

आईपीएल में टी-20 मुकाबलों की चकाचौंध के बाद शहर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में एकदिवसीय मुकाबले की धूम देखने को मिलेगी। बात हो रही है 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की, जिसके लिए दोनों टीमें 15 जून को लखनऊ पहुंच जाएंगी। छह जून से दोनों देशों के बीच हो रही सीरीज के तहत एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें