सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी के सीओ की मूंछों पर अखिलेश का तंज
मैनपुरी में सीओ सिटी अशोक सिंह के वायरल वीडियो को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे सीओ के उस वीडियो को लेकर सवाल किया गया, जिसमें वह मूंछ पर ताव देते हुए अखिलेश यादव को बताने की बात कहते नजर आए थे, तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, उसकी मूंछें छोटी थीं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सीओ अशोक सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके वीडियो को क्रॉप करके प्रसारित किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
ईशान आनंद पर मायावती का दांव।
- फोटो : अमर उजाला
अब ईशान पर मायावती का दांव, युवा चेहरे के जरिये जेन-जी को साधने की कोशिश
बसपा में आकाश की जगह ईशान को राजनीति में लाने की मायावती की रणनीति के पीछे जेन-जी को वजह माना जा रहा है। इसके जरिये मायावती ने यह संदेश दिया है कि पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही आकाश को हटाए जाने से उपजी नाराजगी को भी कम करने की कवायद की गई है। दरअसल आकाश युवा वर्ग में खासे लोकप्रिय होते जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी टेक्स-2026 के शुभारंभ में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
योगी ने गिनाई सूबे की ‘बदलती तस्वीर’
उत्तर प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को नई पहचान देने के लिए यूपी टेक्स-2026 का आयोजन 8 और 9 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल टेक्सटाइल हब पर आधारित यूपी टेक्स कॉन्क्लेव टेक्सटाइल का नया अध्याय बनेगा। यूपी मतलब अप, यानी अप से 'अनलिमिटेड पोटेंशियल'।
पढ़ें पूरी खबर
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
समग्र शिक्षा में संविदा कर्मियों के मानदेय में 25 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत कार्ययोजना व बजट के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
बैठक में राज्य परियोजना कार्यालय तथा समग्र शिक्षा (प्रारंभिक शिक्षा) और समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में 25 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन कार्मिकों के मानदेय में वर्ष 2020 के बाद से कोई वृद्धि नहीं हुई थी।
पढ़ें पूरी खबर
saharanpur mosque demolition
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद उसके नीचे मिले कुएं की जांच के लिए सोमवार को एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की टीम लखनऊ से सहारनपुर पहुंची। एएसआई के सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि कुआं करीब 250 साल पुराना हो सकता है। अभी जांच जारी है। उधर, सपा और कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।
पढ़ें पूरी खबर
करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल
कानपुर के इंदिरानगर के रतन आर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का खुलासा कई सवाल खड़े करता है। पॉश इलाके में शनिवार देर रात हुए हत्याकांड की पुलिस ने 24 घंटे में गुत्थी सुलझाने का दावा तो किया। लेकिन, उसकी थ्योरी ही उलझी हुई है। सोमवार को पुलिस ने मीडिया के सामने लाए बिना हत्यारोपी बहू समेत तीनों आरोपी को जेल भेज दिया।
पढ़ें पूरी खबर