कुत्ते के बर्तनों में खाना परोसने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
शादी में कुत्ते के बर्तन में परोसी सब्जी, 10 लाख रुपये में की गई थी बुकिंग
यूपी के बरेली जिले के बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित स्पर्श लॉन में एक शादी समारोह के दौरान मेहमानों के सम्मान और सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बरातियों और परिवार के सदस्यों को स्टील के ऐसे बर्तनों में सब्जी परोस दी गई, जिन पर कुत्तों के पंजों के निशान बने थे और जिनका उपयोग कथित तौर पर पालतू कुत्तों को खिलाने के लिए होता है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद समारोह में खासा हंगामा हुआ और पीड़ित पक्ष ने प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
पढ़ें पूरी खबर
जनता दर्शन में छात्र प्रिंस और महिला की समस्या सुनते सीएम योगी।
- फोटो : सूचना विभाग
योगी ने 8वीं के छात्र को दिया भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनता दर्शन में एक अलग अंदाज में नजर आए। फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान उनकी मुलाकात गोंडा से आए कक्षा आठ के छात्र प्रिंस साहू से हुई। प्रिंस ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक मदद और कोचिंग की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। बच्चे की क्रिकेट के प्रति दीवानगी देखकर मुख्यमंत्री ने अभिभावक की भूमिका निभाई और करीब चार से पांच मिनट तक उसकी काउंसलिंग की।
मुख्यमंत्री ने प्रिंस से कहा, 'बेटा, तुम्हारा नाम प्रिंस है, इसलिए पढ़-लिखकर प्रिंस बनो। हम क्रिकेट में भी तुम्हारा एडमिशन करवा देंगे।' उन्होंने बच्चे को भरोसा दिलाया कि उसकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता और क्रिकेट कोचिंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन।
- फोटो : अमर उजाला।
धरातल पर उतरने जा रही है कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच सीटों की बातचीत
यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की जो बातें मौखिक रूप से चल रही हैं वह अब धरातल पर उतरने जा रही हैं। पहले कांग्रेस और अब सपा की तरफ से उन नेताओं की लिस्ट जारी की गई है जो इस गठबंधन पर सीटों पर करेंगे।
कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पांच नेताओं की समिति बनाई गई थी। जबकि सपा ने रामगोपाल यादव की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इससे दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत का रास्ता खुल गया है।
पढ़ें पूरी खबर
अमिताभ ठाकुर, पूर्व आईपीएस। स्रोत- वीडियो ग्रैब
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मकान में चोरी का प्रयास
गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में स्थित पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मकान में अज्ञात लोगों ने चोरी का प्रयास किया। केयर टेकर शिव कुमार ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।केयर टेकर शिव ने बताया कि वह पूर्व आईपीएस के मकान में पत्नी विनीता के साथ रहते हैं। पूर्व आईपीएस और उनकी पत्नी नूतन वर्तमान में शहर से बाहर हैं। शिव का कहना है कि 20 नवंबर को वह पत्नी के साथ पैतृक गांव गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था।
पढ़ें पूरी खबर
देखें पूरी तबादला सूची।
चार जिलों के डीआईओएस बदले
उत्तर प्रदेश शासन, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 ने सोमवार को चार अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश के चार जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की तैनाती कर दी है। सभी आदेश उप सचिव चन्द्र श्याम मिश्रा की ओर से जारी किए गए हैं।
शासनादेश के अनुसार, सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती के पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना कार्यभार ग्रहण किए अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। रजनी मिश्रा को महाराजगंज का, मायाराम को औरैया का, हर्ष देव स्वामी को हाथरस का और पशुपति नाथ मिश्रा को अमरोहा का डीआईओएस नियुक्त किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर