फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: बांके बिहारी मंदिर में टूटी वर्षों पुरानी परंपरा, हैवान बना शिक्षक, भीषण जाम में फंसे एडिशनल CP

Thu, 09 Apr 2026 05:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

जगमोहन में फूल बैठक में विराजमान आराध्य श्रीबांकेबिहारी। 

बांके बिहारी मंदिर में टूटी ये वर्षों पुरानी परंपरा

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बुधवार सुबह एक बार फिर फूल बंगला नहीं सज सका। सेवायतों ने आराध्य को जगमोहन में फूलों से बनी बैठक में विराजमान किया। ऐसा पहली बार हुआ कि गर्मियों में मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम के समय सजने वाले फूल बंगलों में इस बार व्यवधान आ रहा है। 

इसका बड़ा कारण श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के नियम बताए जा रहे हैं। इसमें बंगला पूजन न करने देने और शुल्क में दस गुना वृद्धि करना है। इन कारणों से भक्त फूलबंगले की सेवा से पीछे हट रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

कफ सिरप तस्करी के चर्चित प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी के दुबई में छिपे होने की संभावना है और वहां की एजेंसियों के सहयोग से उसे जल्द गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

छात्रा के बाल उखाड़ लिए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शिक्षक या हैवान: छात्रा को बेरहमी से पीटा, सिर के बाल तक उखाड़ लिए

एटा के जैथरा विकास खंड के ग्राम नगला बली स्थित एसपीएस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत एक सात वर्षीय छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। हैवान बने शिक्षक के छात्रा के बालों को उखाड़ लिया। इस छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो स्कूल पांच मिनट देरी से पहुंची थी। घटना की जानकारी मिलन ने के बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए। छात्रा की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

नयागंज - फोटो : amar ujala

भीषण जाम में फंसे एडिशनल CP, चौकी में आराम फरमा रहे थे इंचार्ज

कानपुर में घंटाघर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर लगे भीषण जाम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा फंस गए। मौके की स्थिति देखने पर वे उस समय नाराज हो गए। वहीं, संबंधित चौकी प्रभारी नयागंज और सुतरखाना ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने के बजाय चौकी में बैठकर आराम फरमा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

रवि सतीजा और अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

बीमारी का बहाना या जेल से बचने का खेल? अखिलेश दुबे के अस्पताल में भर्ती होने पर सवाल

कानपुर में लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर रंगदारी वसूलने के मामलों में जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे हृदय संबंधी बीमारी की बात कहकर कुछ दिनों से उर्सला अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने गुरुवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। डीएम ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है और जल्द ही निरीक्षण का आश्वासन भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी बोले - बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुनकर केवल परंपरा के संवाहक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सशक्त आधार हैं। ऐसे में उनकी आय, सम्मान और आजीविका की स्थिरता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बुनकरों के सामने कच्चे माल की बढ़ती लागत, डिजाइन और आधुनिक तकनीक का अभाव तथा सीमित बाजार पहुंच जैसी चुनौतियां हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल मार्केट: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत, सील किए 44 भवनों से हटेगा अवैध निर्माण

सेंट्रल मार्केट के मामले में बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथ ने सुनवाई करते हुए 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट कहा कि 15 दिन में फ्रंट के साथ ही साइड बैक भी छोड़ दें। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो 15 दिन में बुलडोजर के जरिए ध्वस्तीकरण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें