UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : amar ujala
पुलिस के चार सिपाही और वादी की मौत, अपहरण केस में दबिश देने गई थी टीम
अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करने हरियाणा गई कोतवाली उरई पुलिस टीम मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। नूंह जनपद के तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत एक वादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अखिलेश बोले- 2027 चुनाव में महिला आरक्षण लागू करे सरकार
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले प्रावधान को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तुरंत लागू करने की घोषणा की जाए। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि या तो वह 2027 तक इसे लागू करने की स्पष्ट समयसीमा बताए या फिर खुले तौर पर स्वीकार करे कि वह महिलाओं के हितों के खिलाफ है।पढ़ें पूरी खबर
कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम का सख्त निर्देश, कहा- 24 घंटे में मुआवजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में आंधी, अति वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के त्वरित व समुचित इलाज व सभी प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर
मोबाइल के साथ लड़का-लड़की
- फोटो : AI
जिसे किया शादी के लिए प्रपोज वो निकली पत्नी, इंस्टाग्राम पर बीवी को पहचान नहीं पाया
प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र में शनिवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक पति अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर पहचान नहीं पाया और दूसरी शादी करने के लिए तैयार हो गया। मामला उस समय उजागर हुआ जब दोनों की मुलाकात नागवासुकि मंदिर के पास हुई।
पत्नी को पहचानते ही पति ने धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दारागंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ के रहने वाले युवक से हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
1600 करोड़ का घोटाला, पेंटर-कबाड़ियों के नाम पर खोले खाते
कानपुर में चकेरी व जाजमऊ पुलिस ने पेंटर, कबाड़ी से आधार लेकर बैंक खाते खुलवाकर उनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन करने के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी 1600 करोड़ रुपये के लेनदेन के मामले में फरार चल रहे महफूज का साला महताब आलम और उसका बेटा मासूम हैं। पढ़ें पूरी खबर