फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: केशव मौर्य का ये बयान बना 'चर्चा', कारगर साबित हुई अखिलेश की रणनीति, राजधानी में अचानक बदला मौसम

Wed, 28 Oct 2026 05:35 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

सपा प्रमुख अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

कारगर साबित हुई अखिलेश की रणनीति, एमएलसी चुनाव से बढ़ी सपा की ताकत

विधान परिषद चुनाव में सपा ने अपनी ताकत बढ़ा ली है। वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और आगरा शिक्षक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की।  जबकि, इलाहबाद-झांसी स्नातक सीट से उसके प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव, वाराणसी स्नातक सीट से आशुतोष सिन्हा और लखनऊ स्नातक सीट से उसकी प्रत्याशी कांति सिंह उल्लेखनीय रूप से आगे चल रही हैं। ऐसे ये माना जा रहा है कि अखिलेश यादव की रणनीति पूरी तरह से कारगर साबित हुई। पढ़ें पूरी खबर 

केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- धांधली होती तो सपा खाता नहीं खोल पाती

विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है, वहां भाजपा मंथन करेगी। मौर्य ने कहा कि जिन सीटों पर सपा का खाता नहीं खुलना चाहिए था, वहां भी पार्टी जीत गई है।

केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव में अधिक सीटें चाहती थी, लेकिन पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा, “धांधली होती तो सपा खाता नहीं खोल पाती।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

आकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

वोटिंग के दौरान फूट-फूटकर रोए, मतगणना के बाद खिला चेहरा

आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। डॉ. आकाश अग्रवाल तब सुर्खियों में आए थे, जब मतदान में गड़बड़ी  का आरोप लगाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए थे। 

रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने डॉ. आकाश अग्रवाल को सुबह 9:30 बजे जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने अभी तक मतों के अधिकृत आंकड़े जारी नहीं किए हैं और प्रमाणपत्र मिलने के बाद प्रत्याशी को मीडिया से बातचीत का अवसर नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर

मौसम बदला। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

राजधानी में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और गोमतीनगर, सरोजनीनगर व कल्ली पश्चिम समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान कहीं धूप तो कहीं बादलों का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में आए बदलाव के बीच लोगों को बारिश की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov YT Channel

इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्री का हब बन रहा यूपी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा बदलाव आया है। सीएम ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेशवासियों को सरकार की उपलब्धियों और निवेश को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें