फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: यूपी कैबिनेट के 30 बड़े फैसले, लखनऊ में नगर आयुक्त कार्यालय की कुर्की, सिलिंडरों के लिए मारामारी

Tue, 10 Mar 2026 06:01 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

यूपी कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

UP Cabinet, 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब खतौनी से होगा नाम का मिलान

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को होल्ड पर रखा गया। बैठक में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब किसी भी संपत्ति को बेचने से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान किया जाएगा। यदि नाम अलग पाया जाता है तो रजिस्ट्रेशन विभाग इसकी जांच करेगा। पढ़ें पूरी खबर

कुर्की करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लखनऊ में नगर आयुक्त कार्यालय की कुर्की, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को नगर आयुक्त कार्यालय की कुर्की करने के लिए एक टीम पहुंची। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की गई। कुर्की करने आए वकील ने बताया कि नगर निगम पर एक संस्था को काम आवंटित करने के विवाद में जुर्माना लगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या रोड स्थित गैस गोदाम पर सिलिंडर लेने पहुंचे लोग।  - फोटो : संवाद

व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक, पांच लाख से ज्यादा आबादी के सामने पैदा होगा खाने का संकट

व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। राजधानी लखनऊ में इसका सबसे ज्यादा असर स्ट्रीट फूड वेंडरों, छोटे रेस्टोरेंटों और ढाबा संचालकों पर पड़ेगा। इनके पास रिजर्व रखने के लिए सिलिंडरों की संख्या कम होती है। यहां एक-दो दिन में गैस खत्म हो सकती है। ऐसे में इन पर निर्भर करीब पांच लाख की आबादी के सामने खाने-पीने का संकट पैदा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

Kuldeep Yadav Wedding: सीएम योगी को न्योता, कब है चाइनामैन गेंदबाज की शादी और रिसेप्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर के उपलक्ष्य में 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न होंगी, जिसके बाद 14 मार्च को मसूरी के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह संपन्न होगा। यह कार्यक्रम दोनों परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

मौसम ने लिया चौंकाने वाला यू-टर्न, मार्च में घना कोहरा देख लोग हैरान

मार्च में भी कोहरे से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। जहां एक ओर गर्मी लगातार बढ़ रही थी, वहीं सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। कई जिलों में दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

मंडप में बैठे दूल्हा और दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन के एक हाथ में छह उंगली देख भड़क गया दूल्हा, फेरे लेने से किया इंकार

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां सोमवार की रात गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से आई बरात का धूमधाम से स्वागत हुआ। लेकिन कुछ देर बाद दूल्हे ने दुल्हन के एक हाथ में छह उंगली देखकर शादी करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर रात भर पंचायत चली। इसके बाद मंगलवार की सुबह शादी के लिए सहमति बनी और विधि-विधान से रस्में पूरी की गईं। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

कोर्ट का आदेश

‘जीजा ने सच में नहीं सपने में छेड़ा था', साली के यू-टर्न से सात साल बाद एयरफोर्स कर्मी बरी

कानपुर में बहन की शादी के बाद चौथी पर ससुराल गई नाबालिग साली ने जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। रिपोर्ट दर्ज हुई तो जीजा को 19 दिन जेल की हवा खानी पड़ी, लेकिन जब मामला कोर्ट पहुंचा…तो साली बयान से मुकर गई और बोली जीजा ने सच में नहीं सपने में छेड़ा था, मुझे भ्रम हो गया था। सात साल की कानूनी लड़ाई के बाद एयरफोर्स कर्मी जीजा को तो अदालत ने बरी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें