फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आज वकीलों की बड़ी हड़ताल, बार काउंसिल ने किया आह्वान

Mon, 29 Jul 2019 04:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आज वकीलों की बड़ी हड़ताल है। इस हड़ताल में प्रदेश भर के करीब साढ़े तीन लाख वकील शामिल हो सकते हैं। यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल के दौरान प्रदेश भर के वकील कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही वकीलों की हत्याओं का विरोध इस हड़ताल के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस हड़ताल में तहसील से लकर हाईकोर्ट तक के वकील शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान वकील अपनी कई मांगें भी रखने वाले हैं। इन मांगों में वकीलों की सुरक्षा के साथ ही पीड़ित परिजनों को मुआवजे की मांग भी शामिल हैं। 

बताते हैं कि पर्याप्त बजट न मिलने को लेकर भी वकील नाराज हैं। बार काउंसिल के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष 40 करोड़ के बजट का प्रावधान है। इसी तरह की मांगों को लेकर वकील कलम बंद हड़ताल करेंगे और न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं हुआ अदालती कामकाज

हाईकोर्ट लखनऊ बेंच अवध बार एसोसिएशन, लखनऊ बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता समेत अधीनस्त अदालतों के अधिवक्ताओं ने सोमवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अपील पर अदालती काम नहीं किया। हाईकोर्ट समेत अन्य आदलतों में सिर्फ बहुत जरूरी मामले और अर्जेट पेशी के मामलों में वादाकारियों ने खुद अपने मामले की पैरवी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें