फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली में मौसम खराब होने से लखनऊ डायवर्ट किए गए तीन विमान, विदेशी महिला के पास मिला प्रतिबंधित फोन

Tue, 27 Jan 2026 07:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Airport: दिल्ली में मौसम खराब हो जाने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाले तीन विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। 
 
विज्ञापन
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर विमान डायवर्ट। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह दिल्ली का मौसम खराब होने के कारण वहां उतरने वाले तीन विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिए गए, जो थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ से सुबह 10:55 बजे दिल्ली पहुंचने वाली एअर इंडिया की उड़ान (एआई 1862) कई चक्कर लगाने के बाद भी दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं लैंड कर सकी। बाद में उसे लखनऊ डायवर्ट किया गया जो दोपहर करीब 11:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। इसी तरह पुणे से दिल्ली पहुंची एअर इंडिया की उड़ान (एआई 1838) भी डायवर्ट होने के बाद करीब 11:50 बजे लखनऊ पहुंची। रायपुर से 11:10 बजे दिल्ली पहुंचने वाली एअर इंडिया की उड़ान (एआई 1812) दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन

अमौसी एयरपोर्ट पर सोमवार शाम विदेशी महिला यात्री के पास देश में प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिला। सीआईएसएफ ने यात्री को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम 7:40 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 1618) से जाने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी। तभी महिला यात्री के होल्ड बैगेज से मोटोरोला सैटेलाइट फोन मिला। सीआईएसएफ जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कंबोडिया निवासी रोथा क्रूय बताया।

इंस्पेक्टर राजदेव राव प्रजापति के मुताबिक, रोथा ने बताया कि वह कंबोडिया में रहने वाले 37 लोगों के दल के साथ भारत घूमने आई थी। यात्रा के दौरान वह दिल्ली के अलावा भारत के तीन अन्य एयरपोर्ट पर भी गई। दल के सभी लोग वाराणसी भी घूमने गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि कंबोडिया में सैटेलाइट फोन इस्तेमाल होना आम बात है। इसलिए रोथा अपने साथ फोन भारत ले आईं। हालांकि, कुछ संदिग्ध न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें