फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश के पांच जिलों में बनेंगे आयुष चिकित्सालय, जमीन की तलाश पूरी, जल्द होगा शिलान्यास

Sun, 12 Dec 2021 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गोरखपुर, हरदोई, संभल, उन्नाव और श्रावस्ती जिले में बनने वाले इन अस्पतालों के शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन आयुष अस्पतालों में आयुर्वेद के साथ ही यूनानी, होम्योपैथिक का भी इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पांच जिलों में जल्द ही आयुष चिकित्सालय बनेंगे। ये अस्पताल गोरखपुर और श्रावस्ती समेत पांच जिलों में बनेंगे। इनके लिए जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। जल्द ही इनका शिलान्यास किया जाएगा। आयुष मंत्रालय की ओर से प्रदेश में वर्ष 2016 से 2022 तक के लिए 24 आयुष अस्पताल स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 10 बनकर तैयार हो गए हैं। इनके लोकार्पण की तैयारी है।

विज्ञापन


इसी बीच पांच चिकित्सालयों के लिए जमीन तलाश ली गई है। गोरखपुर, हरदोई, संभल, उन्नाव और श्रावस्ती जिले में बनने वाले इन अस्पतालों के शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन आयुष अस्पतालों में आयुर्वेद के साथ ही यूनानी, होम्योपैथिक का भी इलाज मिलेगा। आयुष विभाग के विशेष सचिव सुखलाल भारती ने बताया कि जमीन की तलाश पूरी होने के बाद अब इसके शिलान्यास की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें