फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का रुख करने वाले युवकों की घर वापसी कराएगी यूपी एटीएस

Thu, 27 Apr 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आतंकी संगठनों से प्रभावित होकर गुमराह हो रहे युवकों को सही रास्ते पर लाने के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने घर वापसी (डी-रेडिक्लाइजेशन) की मुहिम शुरू की है। पुलिस महानिरीक्षक एटीएस असीम अरुण ने इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


इसके तहत गुमराह हो रहे युवकों को बिना किसी शोर-शराबे के मुख्य धारा में वापस लाने और उनके परिवारीजनों को इससे आगाह करने का काम शुरू कर दिया है।

जो युवक गुमराह होकर आतंक के रास्ते पर जाने की सोच रहे हैं या उनकी गतिविधियां संदिग्ध होने की शिकायत मिलती है तो उन्हें उनके परिवार, मित्र, धर्मगुरुओं के साथ मिलकर पुलिस उनकी काउंसलिंग कराती है। साथ ही उनकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और रोजगार दिलाने में सरकार मदद करती है।

असीम अरुण ने बताया कि पिछले दिनों एटीएस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था और छह को पूछताछ के लिए उठाया था। पूछताछ में आतंकी साजिश में उन छह युवकों की भूमिका न के बराबर थी, इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन

चुनौतियों से निपटने के लिए जारी की मुहिम

demo pic
उन्होंने बताया कि कुछ और भी नाम सामने आए थे जिनको गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्त में लिए गए नाजिम, मुफ्ती, मुजम्मिल आदि ने इन युवकों को भी धार्मिक भावनाओं के आधार पर आतंक की राह पर लाने की कोशिश की थी। ऐसी ही चुनौतियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर एटीएस ने घर वापसी कार्यक्रम चलाने की पहल की है।

परिवार ले सकते हैं एटीएस से मदद
आईजी असीम अरुण का कहना है कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें परिवार को लगता है कि उनका कोई सदस्य आतंक की गलत राह पर चल रहा है लेकिन वो समझ नहीं पाते हैं कि क्या करें।

ऐसे में वे बिना डरे नि:संकोच एटीएस कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2304586 और 9792103156 पर  संपर्क कर सकते हैं। उनकी पूरी मदद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसका मकसद ऐसे युवकों को आतंकवाद का रुख करने से रोकना है जो इस दिशा में एक कदम बढ़ा चुके हैं या सोच रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे कराएंगे घर वापसी

demo pic - फोटो : amar ujala
असीम अरुण कहते हैं कि कोई भी परिवार यह मानने को तैयार नहीं होता कि उसका बेटा गलत राह पर जा रहा है। ऐसे परिवारों को संबंधित साक्ष्य दिखाए व सुनाए जाते हैं, ताकि वे अपने बच्चे को सही रास्ते पर लाने के लिए मोटिवेट हो सकें।

इसके बाद एटीएस के अधिकारी संबंधित युवक से बराबर मुलाकात करते रहते हैं और उन्हें सलाह देते रहते हैं। ऐसे युवकों को समझाने केलिए उनके मित्रों और धर्मगुरुओं की भी मदद ली जाती है। इस प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है।

एटीएस के अफसर एक साल तक ऐसे परिवार के लोगों से जुड़े रहते हैं और आगे भी आकस्मिक तौर पर जांच करते रहते हैं। ऐसे युवकों की शादी होने के बाद या फिर रोजगार का प्रबंध होने के बाद घर वापसी की प्रक्रिया को पूरी माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें