यूपी एटीएस और बिहार पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार रुपए के ईनामी अपराधी नीतेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के शिवहर, मोतीहारी, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में सक्रिय नीतेष पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे लखनऊ के तालकटोरा राजाजीजुपरम इलाके से बुधवार शाम को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त नीतेष तरियानी छपरा जिला शिवहर का रहने वाला है। वह वर्तमान में तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर, के थाना तरियानी जिला शिवहर तथा बेलसंड जिला सीतामढ़ी के पांच प्रमुख गम्भीर अपराध के मुकदद्मों में फरार चल रहा था।
नीतेश ‘आजाद हिंद फौज’ के शिवहर जनपद का कमाण्डर था। बिहार पुलिस के अनुसार‘आजाद हिंद फौज’ बिहार में राजपूत जाति के लोगों द्वारा माओवादियों/नक्सलियों के विरूद्व बनाया गया एक संगठन है।
शुरुआत में इसने नक्सलियों के विरूद्व कार्य किया लेकिन बाद में वर्चस्व स्थापित होने के बाद यह गम्भीर अपराधों में लिप्त हो गया। नीतेश लगभग एक माह से यूपी के लखनऊ में छिप कर रह रहा था वहीं इसने पिछले माह ही बिहार के वैषाली जिले के फतेपुर में शादी भी कर ली है।