यूपी में गुरुवार को आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। फिरोजाबाद के डीएम राजेश प्रकाश की जगह नेहा शर्मा को यहां का डीएम बनाया गया। फिरोजाबाद के एसपी हिमांशु कुमार की जगह अजय कुमार को फिरोजाबाद के एसपी के पद पर नियुक्ति दी गई। वहीं शिकोहाबाद के एसडीएम प्रेमचंद की जगह अम्बरीश कुमार बिंद को इस पद पर तैनाती दी गई।