रिजवान ने दिलाई थी आईएस की शपथ
एटीएस आईएस आतंकी शाहनवाज और रिजवान को भी पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दोनों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले माह गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनको मुंबई एटीएस ने अपनी कस्टडी में ले लिया था। वर्तमान में दोनों पुणे जेल में बंद हैं। इसके लिए जल्द बी वारंट हासिल करके एटीएस की एक टीम पुणे भेजी जाएगी।
मानव तस्करी गिरोह का सदस्य रोहिंग्या नागरिक जम्मू से गिरफ्तार
बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को अवैध रूप से सीमा पार कराने और उनकी भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनाकर मानव तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य मोहम्मद हुसैन को यूपी एटीएस की टीम ने सोमवार को जम्मू की कारगिल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एटीएस की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आयी है। उसे अदालत में पेश कर उसे कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध किया जाएगा।
एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह सिंडिकेट बनाकर रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी नागरिकों को प्रलोभन देकर अवैध तरीके से सीमा पार कराकर लाता है। यह गिरोह खासकर महिलाओं और बच्चों को धोखा देकर शोषण करने के उद्देश्य से लाता है और मानव तस्करी करता है। इस सूचना पर एटीएस ने 26 जुलाई 2021 को बांग्लादेश निवासी मोहम्मद नूर उर्फ नूरुल इस्लाम, म्यांमार निवासी रहमतुल्ला, शबीउल्ला को गिरफ्तार किया था।
उनके पास से एक लड़का रुबेल व दो लड़कियां रुमा व हमीदा को रेस्क्यू कर डिटेंशन सेंटर, दिल्ली भेजा गया था। इस मामले की विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर 2 अगस्त 2021 को बांग्लादेश निवासी अब्दुल सकूर और आले मियां को बरेली तथा 5 अगस्त 2021 को म्यांमार निवासी इस्माइल को हैदराबाद से पकड़ा गया था। तत्पश्चात 26 फरवरी 2022 को म्यांमार निवासी रफीक तथा 28 अगस्त 2022 को बप्पन उर्फ अरसद मियां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस गिरोह का सक्रिय सदस्य मो. हुसैन फरार चल रहा था, जिसे सोमवार को जम्मू के नरवाल स्थित कारगिल कालोनी से एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।