फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Wed, 08 Nov 2023 07:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथगंज मजरे खजूरगांव के बाहर बुधवार की दोपहर एक 16 वर्षीय किशोर का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी अरुण गौड़ (16) पुत्र अयोध्या का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर उसके खेत में लगे पेड़ से लटका मिला। जानकारी के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और घर में रोना पिटना मच गया। किशोर के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार किशोर मानसिक रूप से बीमार रहता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें