फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के देवर को दबोच ले गई एटीएस, पीएफआई से कनेक्शन की चर्चा

Sun, 07 May 2023 04:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

यूपीएटीएस ने बहराइच के जरवल में नगर पंचायल अध्यक्ष प्रत्याशी के देवर को दबोच लिया है। चर्चा है कि वह पीएफआई का सदस्य था।
विज्ञापन
नजमुज्जमां उर्फ नजम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला वैराकाजी निवासी एक युवक को शनिवार की रात लखनऊ एटीएस दबोच ले गई। युवक की अचानक हुई गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप है। गिरफ्तार युवक नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर लड़ी शबा बेगम का देवर है। क्षेत्र के लोग गिरफ्तारी को पीएफआई से जोड़ कर देख रहे हैं। हांलांकि इस संबंध में पुलिस गोलमोल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला वैराकाजी निवासी नजमुज्जमां उर्फ नजम के घर शनिवार की रात अचानक लखनऊ एटीएस ने छापा मारा। युवक कुछ समझ पाता तब तक उसे एटीएस ने दबोच लिया और उसे लेकर जरवल चौकी पहुंची। यहां से एटीएस उसे लेकर जरवलरोड थाना पहुंची और यहां भी उससे पूछताछ की। कुछ देर की पूछताछ के बाद एटीएस उसे अपने साथ लेकर चली गयी। अचानक हुई इस छापेमारी व गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप है।

ये भी पढ़ें - महाठग संजय शेरपुरिया मामला: शीर्ष जांच एजेंसी के रिटायर्ड अफसर से भी होगी पूछताछ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईडी ने की महाठग से पूछताछ: रिश्वतखोर अफसरों और एजेंटों के नाम पर शेरपुरिया ने साधी चुप्पी
विज्ञापन


गौरतलब हो कि गिरफ्तार नजमुज्जमां उर्फ नजम ने इस बार अपनी भाभी शमा बेगम को नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उतारा था। इस दौरान उसने पूरा चुनाव अपने दम पर लड़ा है और सभी पोस्टर में उसकी भाभी की जगह उसकी तस्वीर देखने को मिली है। जरवल चौकी प्रभारी अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीएफआई को लेकर एटीएस आई थी। उसने जरवल से नजमुज्जमां उर्फ नजम को गिरफ्तार किया था और पूंछतांछ के बाद उसे अपने साथ ले गई। वहीं जरवलरोड थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि एटीएस की टीम आई थी, उसने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

छह माह पूर्व पीएफआई से इस्तीफा देकर दूसरा संगठन बनाने की चर्चा
नजमुज्जमां उर्फ नजम की गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाओं की माने तो नजम पीएफआई का सदस्य था और लगभग छह माह पूर्व उसने पीएफआई से इस्तीफा दे दिया है लेकिन इस दौरान उसने कोई दूसरा संगठन बनाया था। बताते चलें कि इससे पूर्व भी जरवल का नाम पीएफआई से जुड़ चुका है और कई लोगों को एटीएस इससे पूर्व भी उठा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें