फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से अपने क्षेत्र में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेने का किया आह्वान 

Fri, 28 May 2021 11:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों से अपेक्षा की है कि वे अपने क्षेत्र में एक पीएचसी या सीएससी गोद लेकर वहां पर विधायक निधि से आवश्यक चिकित्सा उपकरण व संसाधन मुहैया कराएं। 
विज्ञापन
यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सभी विधायकों से अपने क्षेत्र में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोद लेने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी विधायकों को पत्र लिखकर कहा है कि देश व प्रदेश इस समय वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों से अपेक्षा की है कि वे अपने क्षेत्र में एक पीएचसी या सीएससी गोद लेकर वहां पर विधायक निधि से आवश्यक चिकित्सा उपकरण व संसाधन मुहैया कराएं। 
विज्ञापन


विधायक गोद लिए गए केंद्र की सतर्कतापूर्वक निगरानी करते रहें, ताकि प्रदेश की जनता को महामारी से सुरक्षा प्रदान की जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें