फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग के बहाने महिला को बुलाकर छेड़खानी करने तथा उसके साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने एक परिचित को मोबाइल रिपेयरिंग कराने के लिए दिया था। बुधवार रात उस व्यक्ति ने महिला को मोबाइल लेने के लिए बुलाया। अंधेरे का फायदा उठाकर यह लोग महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगे।
महिला के शोर मचाने पर छह लोग और मौके पर पहुंचे तथा उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला की तहरीर पर रहीतुल्ला व इकरार के खिलाफ छेड़खानी तथा अन्य छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें