आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोप मुक्त करार दिए जाने पर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि आज अदालत ने अपने फैसले में कह दिया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता ईमानदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने देश के सबसे ईमानदार दल आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा और आज यह षड्यंत्र नाकाम हो गया।
अब अगर प्रधानमंत्री में जरा भी शर्म बची हो तो वह पूरे देश से माफ़ी मांगें और कहें कि उन्होंने आप को बदनाम करने के लिए यह षड्यंत्र रचा था। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी आम आदमी पार्टी, भाजपा की तानाशाही के सामने चट्टान की तरह डटकर लड़ते रहे और आगे भी लड़ते रहेंगे।