फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में सक्रिय हो रहा है एक और विक्षोभ, दो से चार मई के बीच कई जिलों में हो सकती है बारिश

Wed, 30 Apr 2025 06:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम फिलहाल राहत वाला बना रहेगा। एक और विक्षोभ की वजह से मई के पहले सप्ताह में लू और गर्मी से राहत मिलती रहेगी। 
विज्ञापन
प्रदेश में अभी सुहावना बना रहेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज हवा और बूंदाबांदी ने लू के थपेड़ों से निजात दिला दी है और यूपी के पूर्वी और तराई हिस्सों में मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। पूर्वी और तराई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद सुबह-शाम ठंडी हवा की वजह से लोगों को अप्रैल में फरवरी जैसे मौसम का एहसास हो रहा है। साथ ही अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मई की शुरुआत में ही एक नया शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग दोनों को अपनी गिरफ्त में लेगा और 2 से 4 मई के बीच तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

इन जिलों में वज्रपात की आशंका

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में।
 

UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पपहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें